मीन राशि में दो शुभ योग बनने से इन राशियों को होगा फायदा


By Kushagra Valuskar03, May 2024 10:36 PMnaidunia.com

बुध ग्रह

बुध ग्रह वक्री अवस्था में 9 अप्रैल 2024 को मीन राशि में प्रवेश करेगा। बुध की इस चाल के कारण शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

बुध वक्री चाल

बुध ग्रह के वक्री होने पर कुछ राशि वालों को अपार सफलता मिल सकती है। मीन में आते ही बुध की युति शुक्र और सूर्य के साथ होगी।

राजयोग

बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। वहीं, सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ये दोनों राजयोग कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा।

क्या है बुधादित्य योग

कुंडली के किसी भाव में सूर्य और बुध की युति होने पर बुधादित्य योग का निर्माण होता है। इस योग के प्रभाव से सफलता, सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है।

क्या है लक्ष्मी नारायण योग

कुंडली में किसी भी भाव में शुक्र ग्रह और बुध की युति होने पर लक्ष्मी नारायण योग बनता है। इस योग के प्रभाव से संपन्नता और शाति आती है।

मेष राशि

मेष राशिवालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग और बुधादित्य योग फायदेमंद साबित होगा। करियर में सफलता मिलेगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि

इस दौरान आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पूरे उत्साह के साथ काम पूरे होंगे।

Lal Kitab Ke Upay: 3 खतरनाक ग्रहों पर काबू पाने के अचूक उपाय