हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से क्या होता है?


By Sahil04, May 2024 08:00 AMnaidunia.com

चांदी का छल्ला

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चांदी का छल्ला पहनने से मन को शांत रखने में मदद मिलती है। गुस्से को कंट्रोल करने के लिए भी चांदी को धारण किया जाता है।

हाथ के अंगूठे में पहनें

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनना ज्यादा शुभ होता है। ऐसा करने के कई फायदे इंसान को मिलते हैं।

बिना सोने वाला चांदी का छल्ला

चांदी का छल्ला पहनने के दौरान एक बात का ध्यान रखें कि इसमें सोना बिल्कुल भी न हो। वरना उसे धारण करने का खास फायदा नहीं मिलेगा।

महिला और पुरुष किस अंगूठे में पहनें?

चांदी का छल्ला महिलाओं को बाएं और पुरुष को दाएं अंगूठे में धारण करना चाहिए। इसके अलावा, दूसरे हाथ के अंगूठे में छल्ला पहनना शुभ नहीं होता है। 

चंद्रमा का होता है कारक

चांदी का छल्ला चंद्रमा का प्रतीक होता है। इसे धारण करने वाले की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत बनती है और जीवन में आने वाली परेशानियां कम हो जाती हैं।

राहु दोष से मुक्ति

चांदी का छल्ला धारण करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति का मन भी शांत रहता है और गैर जरूरी विचारों से मुक्ति मिलती है।

कब धारण करें चांदी का छल्ला?

चांदी का छल्ला पहनने के लिए सोमवार का दिन शुभ होता है। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन संध्या के समय चांदी का छल्ला आप धारण कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए नईदुनिया की तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने के क्या फायदे होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

स्वराशि में आएंगे शुक्र, इस महीने करोड़पति बनेंगे 3 राशि वाले