वनडे में सबसे तेज शतक मारने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज


By Prakhar Pandey08, Jan 2024 10:42 AMnaidunia.com

सबसे तेज शतक

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अपने पसंदीदा बल्लेबाज को सबसे तेज शतक लगाते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। आइए जानते है किन भारतीय बल्लेबाजों ने जड़ा है वनडे में सबसे तेज शतक?

विराट कोहली

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 52 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से शतक बनाया था। विराट ने नागपुर में भी 2013 में 61 गेंदों में दोबारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक मारा था।

वीरेंद्र सहवाग

2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए सहवाग ने 60 गेंदों में शतक पूरा किया था। अपनी 125 रनों की पारी में सहवाग ने 6 छक्के और 14 चौके मारे थे।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 गेंदों में शतक बनाया था। अपनी इस पारी में अजहरुद्दीन ने 10 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

केएल राहुल

केएल राहुल ने साल 2023 में विश्व कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ मात्र 62 गेंदों में शतक लगाया था। इस दौरान राहुल ने 5 छक्के और 10 चौके मारे थे।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने भी 2023 विश्व के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ तेज शतक मारा था। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों में 5 छक्के और 16 चौकों की मदद से शतक बनाया था।

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में 64 गेंदों में शतक पूरा किया था। युवराज ने अपनी 138 रनों की पारी में 6 छक्के और 16 चौके मारे थे।

केदार जाधव

केदार जाधव ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 65 गेंदों में शतक लगाया था। अपनी 120 रनों की पारी में जाधव ने 4 छक्के और 12 चौके मारे थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले ये हैं 7 धुरंधर