पैसों की बरकत के लिए नवरात्रि में लौंग के साथ जलाएं ये चीजें


By Sahil27, Sep 2024 01:31 PMnaidunia.com

नवरात्रि में लौंग के उपाय

3 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों में लौंग को जलाना शुभ माना जाता है।

लौंग के साथ कपूर जलाएं

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के दौरान लौंग के साथ कपूर जलाएं। इसके लिए एक दीपक में लौंग और कपूर को रखकर जलाएं और देवी दुर्गी की आरती उतारें। 

सुबह के समय जलाएं

लौंग और कपूर एक साथ जलाने के लिए सुबह का समय उत्तम माना जाता है। नवरात्रि के प्रत्येक दिन सुबह की पूजा में लौंग और कपूर को जलाएं।

लौंग और घी का दीपक

घी के दीपक में लौंग को डालकर भी जलाया जा सकता है। इस विधि से लौंग जलाएंगे तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा और धन संबंधी समस्या दूर होगी।

पूजा स्थान पर जलाएं

घी के दीपक में लौंग डालकर पूजा स्थान या घर के मंदिर में जलाएं। इसके अलावा, किसी अन्य स्थान पर दीपक को जलाना सही नहीं माना जाता है। 

सरसों के तेल में लौंग डालकर जलाएं

आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो सरसों के तेल में लौंग डालकर जला सकते हैं। खासकर ऐसा नवरात्रि के दौरान करना और ज्यादा शुभ माना जाता है।

लौंग और चावल का उपाय

5 लौंग और एक मुट्ठी चावल को एक थाली में रख दें। इसके पास पूजा के लिए दीपक जलाएं। ऐसा सुबह और शाम दोनों समय किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पितृ अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए?