पूजा सामग्री के तौर पर कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कपूर से उनकी आरती करनी चाहिए।
घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आमतौर पर ज्योतिष के जानकार कपूर जलाने के सलाह देते हैं। हालांकि, कपूर के साथ हींग जलाने के कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं।
कपूर और हींग का यह टोटका करने के लिए 5 ग्राम हींग, 5 ग्राम कपूर और 5 ग्राम काली मिर्च का पाउडर लें। बाद में इन तीनों चीजों को जला दें।
एक जरूरी बात यह है कि इस उपाय को अपनाने के लिए कपूर, हींग और काली मिर्च के पाउडर की गोलियां बना लें। इसके बाद ही इन्हें घर में जलाएं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कपूर के साथ हींग जलाने के उपाय को लगातार 3 दिन तक करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।
कपूर और हींग को घर में जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसके साथ ही, पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यदि आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं तो घर में कपूर और हींग जरूर जलाएं। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने कपूर से जुड़े कुछ चमत्कारी टोटकों के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ