पीला सरसों और कपूर जलाने से क्या होता है?


By Prakhar Pandey01, Mar 2024 08:48 AMnaidunia.com

पीली सरसों का इस्तेमाल

पीली सरसों का इस्तेमाल आमतौर पर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए भी होता है। आइए जानते है पीली सरसों और कपूर जलाने से मिलने वाले फायदों के बारे में?

सुख-समृद्धि और तरक्की

हर व्यक्ति सुख-समृद्धि, धन लाभ और तरक्की की कामना करता है। कड़ी मेहनत के बाद भी कई बार शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है।

रसोई घर में पीली सरसों

रसोई में पड़ी पीली सरसों के छोटे दाने आपकी बड़ी-बड़ी समस्याओं को आराम से खत्म कर सकते है। पीली सरसों के उपायों से कलह-क्लेश, नकारात्मक ऊर्जा आदि से छुटकारा पाया जा सकता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी पीली सरसों के उपाय काफी फायदेमंद होते है। पीली सरसों के सिर्फ कुछ दानों को कपूर के साथ जलाना चाहिए।

चांदी की कटोरी में जलाए

पीली सरसों के साथ कपूर को चांदी की कटोरी में जलाने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। साथ ही, पैसों से जुड़ी समस्या भी खत्म होती है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

हफ्ते में किसी भी दिन घर के आंगन या छत में पीली सरसों के दाने छींट दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर के लोगों का स्वास्थय भी बेहतर होता है।

नौकरी में फायदा

नौकरी में समस्या आ रही है तो पीली सरसों के ये उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी होंगे। पीली सरसों को घर के मुखिया के सिर से पैर तक उतारें और कहीं दूर जाकर इसे फेंक दें।

व्यापार में बाधा

नौकरी और व्यापार दोनों के लिए ही पिछली स्लाइड में बताया उपाय कारगर माना जाता है। यह उपाय करने से नौकरी-व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।

अगर पीली सरसों के लाभ से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अचानक धन प्राप्ति का 1 चमत्कारी उपाय