घोड़े की नाल घर में लगाने से खींचा चला आएगा पैसा


By Prakhar Pandey29, Feb 2024 03:31 PMnaidunia.com

घोड़े की नाल

वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को बेहद खास माना जाता है। आइए जानते है घर में घोड़े की नाल लगाने से किस प्रकार खींचा चला आएगा धन और इसके अन्य फायदों के बारे में।

धातु संरचना

घोड़ की नाल धातु की संरचना और यू या अर्धचंद्राकार आकृति वाली एक वस्तु होती है। इसका उपयोग धन को आकर्षित करने में बेहद लाभकारी माना जाता है।

कम होता है शनि दोष

घोड़े की नाल के प्रयोग से शनि दोष कम होता है और धन भी आकर्षित होता है।  प्रवेश द्वार के ऊपर सही दिशा में लगाई गई ये वस्तु नकारात्मक ऊर्जा, भूत-प्रेत और बीमारियों से व्यक्ति की रक्षा करती है।

दूर होता है आर्थिक संकट

घर में घोड़े की नाल को अनाज के घड़े में रखकर काले कपड़े से ढक दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

धन और भाग्य

घोड़े की नाल को घर में लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। यह धन और भाग्य के साथ-साथ आपकी तरक्की से भी जुड़ा हुआ होता है।

सफलता को करता है आकर्षित

घोड़े की नाल के उपयोग से धन कमाने के नए रास्ते खुलते है और मान्यता अनुसार यह सफलता को आकर्षित भी करता है। करियर में सफलता के लिए भी घोड़े की नाल का उपयोग किया जाता है।

खुशियों से भरेगा घर

मान्यता अनुसार, घर के बाहर घोड़े की नाल लटकाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे लटकाने से घर में खुशियां बनी रहती है। घोड़े की नाल इस प्रकार लगाएं की उसका सिर ऊपर की ओर रहे। 

आती है सकारात्मक ऊर्जा

घोड़े की नाल को सिर ऊपर की ओर करके रखने से सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है। 

अगर घोड़े की नाल से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आज के बाद लखपति बनेंगे 5 राशि वाले, बनने जा रहा है ध्रुव योग