हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में कपूर का खास महत्व बताया गया है। आइए जानते है रात में कपूर जलाने से क्या होता है और कपूर के अद्भुत टोटकों के बारे में।
घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति के लिए हर दिन सुबह और शाम कपूर को घी में भिगो दें। हर दिन सुबह और शाम में कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और घर में खुशबू फैलाएं।
रोजाना सुबह और शाम में कपूर को घी में भिगोकर जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, डरावने सपने भी नहीं आएंगे।
रात्रि में सोने से पहले कपूर जलाना भी बेहद लाभदायक माना जाता हैं। जिस घर में प्रतिदिन सुबह और शाम कपूर जलाया जाता है, वहां कभी भी आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती है। रात्रि में कपूर जलाने से बुरी शक्तियां भी दूर रहती है।
गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखकर जला दें। इस फूल को देवी मां दुर्गा को चढ़ा दें, इस उपाय से आपको आकस्मिक रूप से धन प्राप्ति हो सकती है।
वास्तु दोष दूर करने के लिए घर के एक स्थान पर कपूर की 2 टिकिया रख दें और जब वह गलकर समाप्त हो जाएं तो उसे बदल दें। ऐसा नियमित रूप से करते रहने से वास्तु दोष से मुक्ति पायी जा सकती है।
कपूर को सोने से पहले तकिए के नीचे रखना एक अच्छा उपाय माना जाता है। तकिए के नीचे कपूर रखने से अच्छे सपने आते है और यह आध्यात्मिक रूप से भी लाभकारी होता है।
तकिए के नीचे छोटा-सा कपूर रखने से अनिद्रा या नींद न आने की समस्या भी दूर होती है। तकिए के नीचे कपूर रखने से अच्छी नींद का आशीर्वाद भी मिलता है।
कपूर से जुड़े ये टोटके आपके काफी काम आ सकते है। ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ