शनिवार के दिन कपूर जलाने से क्या होता है?


By Sahil09, Mar 2024 01:28 PMnaidunia.com

शनिवार के उपाय

सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करने के साथ ही कुछ उपाय करने का भी खास महत्व माना जाता है।

कपूर जलाएं

हम सभी जानते हैं कि घर में सुबह-शाम कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है। शनिवार के दिन भी कपूर जलाने से कुछ चमत्कारी लाभ मिलते हैं।

क्या फायदा होगा?

शनिदेव की कृपा हासिल करने के लिए आप शनिवार को कपूर से जुड़े कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। इससे आपके जीवन की ज्यादातर परेशानियां दूर हो जाएंगी।

नकारात्मकता होगी दूर

घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर को सबसे प्रभावी माना जाता है। शनिवार के दिन कपूर के टुकड़े को किसी बर्तन में रखकर जलाएं और इसका धुआं पूरे घर में करें।

कपूर से शनिदेव की आरती करें

यदि आप चाहते हैं कि शनिदेव का आशीर्वाद आपको मिले तो इसके लिए पूजा के दौरान कपूर से शनिदेव की आरती जरूर उतारें।

शनि दोष से मुक्ति

कपूर से शनिदेव की आरती करने से इंसान को शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं, शनि की साढ़े साती का असर भी कम हो जाता है।

कपूर का दान करें

जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष है उन्हें शनिवार के दिन कपूर का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से दोष का प्रभाव कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर

शनिवार को कपूर जलाने से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि शनिवार को कपूर जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

New Year 2023: नव वर्ष में दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्‍यान