ज्योतिष शास्त्र में कपूर के उपाय को चमत्कारी माना जाता है। सुख-समृद्धि के लिए शनिवार की शाम अपने घर पर कपूर जलाएं।
ज्योतिष के जानकारी रखने वाले बताते हैं कि कपूर के टुकड़ों के साथ लौंग और इलायची को डालकर जलाएं। इस विधि से कपूर जलाने का सकारात्मक प्रभाव पूरे घर पर पड़ता है।
कपूर जलाने के बाद उसका धुआं पूरे घर में घुमाएं। इससे घर के हर कोने में मौजूद नकारात्मकता दूर हो सकती है।
कपूर जलने के बाद उसकी राख को घर के मुख्य द्वार पर फैला दें। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, ऐसा करने से घर के अंदर नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होगा।
शनिवार को हनुमान जी के सामने भी कपूर जला सकते हैं। इसके सकारात्मक प्रभाव से घर में सुख-शांति का वास होता है।
कपूर जलाने से घर की नकारात्मकता नष्ट होती है। उन लोगों को कपूर जरूर जलाना चाहिए, जिनके घर पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। इतना ही नहीं, इससे घर की सुख-शांति भी बढ़ती है।
ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में सुबह-शाम नियमित तौर पर कपूर जलाया जाता है, वहां के लोगों को आर्थिक हानि का सामना नहीं करना पड़ता है।