पितृ दोष शांत करने के लिए कौन-सा दीपक जलाएं?


By Sahil24, Sep 2024 02:42 PMnaidunia.com

पितृ दोष

श्राद्ध के दौरान पितृ दोष दूर करने का बेहतरीन समय होता है। इस समय पूजा, पिंडदान और दान करके दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

दीपक जलाएं

पितृ दोष दूर करने के लिए दीपक भी आप जला सकते हैं। सवाल खड़ा होता है कि किस तेल का दीपक जलाना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

सरसों के तेल का दीपक

पितृ दोष शांत करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाने की सलाह दी जाती है। इससे पितरों की नाराजगी दूर होती है।

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

पितृ दोष दूर करने के लिए आप पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक जला सकते हैं। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

पितृ दोष शांत करने के लिए सुबह-शाम तुलसी के पास दीपक जलाएं। तुलसी की पूजा करने से पितरों को प्रसन्न करने में मदद मिलती है।

दक्षिण दिशा में रखें दीपक

सरसों के तेल के दीपक को घर की दक्षिण दिशा में रखकर जलाएं। इससे पितृ दोष का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है।

सूर्यास्त के बाद दीपक जलाएं

पितृ दोष शांत करने के लिए आप सूर्यास्त के बाद भी दीपक जला सकते हैं। माना जाता है कि इस समय सही विधि से दीपक जलाना फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

पितृ दोष शांत करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाया जा सकता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नवरात्रि में दुर्गा मां करेंगी धनवर्षा, करें ये अचूक उपाय