हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के लिए दीपक जलाया जाता है। मान्यता के अनुसार, दीपक जलाने से घर का वातावरण भी शुद्ध होता है।
दीपक में पीली सरसों डालकर जलाने के कई फायदे ज्योतिष में बताए गए हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा मिलता है कि जीवन में अचानक आने वाली परेशानियां दूर हो जाएंगी।
यदि आपके जीवन में लगातार संकट आ रहे हैं तो घर में पीली सरसों का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको संकटों से छुटकारा मिल जाएगा।
कुछ लोग खूब मेहनत करने के बाद भी कर्ज के बोझ से नहीं बच पाते हैं। ऐसे लोग दीपक के अंदर पीली सरसों डालकर जलाएं।
कपूर को भी महत्वपूर्ण पूजा सामग्री माना जाता है। यदि आप कपूर और पीली सरसों को एक साथ जलाते हैं तो घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।
इस उपाय को घर में करने से धन की देवी मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से इंसान को धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
यदि आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं तो दीपक में पीली सरसों डालकर जरूर जलाएं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों की किल्लत दूर हो जाती है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि दीपक में पीली सरसों डालने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ