भोले बाबा का इन वस्तुओं से करें अभिषेक, पूरी होगी हर मनोकामना


By Ayushi Singh24, Jul 2024 07:00 AMnaidunia.com

सावन का पर्व शुरु हो चुका है। इन दिनों में लोग अपने घर या मंदिर में रुद्राभिषेक करवाते हैं, जिससे उनके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही है, उससे उन्हें राहत मिल सकें। आइए जानते हैं कि भोले बाबा का किन वस्तुओं से करें अभिषेक, पूरी होगी हर मनोकामना-

दही

सावन के दिनों में दही से रुद्राभिषेक करने से भवन-वाहन की प्राप्ति होती है। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

दूध

अक्सर लोग अभिषेक करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसका लाभ उन्हें नहीं मिल पाता है।इसलिए पीतल या चांदी के बर्तन से शिवलिंग पर दूध चढ़ाना सबसे उत्तम होता है और इससे सारी मनोकामना भी पूरी होती है।

घी

सावन के दिनों में शिवलिंग पर घी चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग की पूजा करते समय घी चढ़ाने से शिव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की मनोकामनाएं भी जल्दी पूरी करते हैं।

शहद

सावन के दिनों में गंगाजल में शहद मिलाकर अभिषेक करने से शिव जी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं, जिससे परिवारिक सुख शांति के साथ संतान की प्राप्ति होती है।

गन्ने का रस

सावन में गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, शिव जी अपने भक्तों की सारी मनोकामना भी पूरी करते हैं।

पंचामृत

सावन में पंचामृत से अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन में जो भी कष्ट रहते हैं, वह दूर हो जाते हैं और शिव जी की कृपा भी प्राप्त होती है।

भोले बाबा का इन वस्तुओं से अभिषेक करने पर हर मनोकामना पूरी होगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सावन के बचे 28 दो दिन जमकर पैसे लूटेंगे 4 राशि वाले, शनि हुए मेहरबान