पूजा में धूप जलाने से जीवन में आती है बरकत


By Ayushi Singh04, Aug 2024 12:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में सही तरीके से पूजा करने के कई नियम बताएं गए हैं। देवी-देवताओं की पूजा धूप के बिना अधूरी मानी जाती है। रोजाना धूप के साथ पूजा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और सारी मनोकामना भी पूरी होती है। आइए जानते हैं कि पूजा में धूप जलाने से जीवन में बरकत आती है-

रहता है शुद्ध वातावरण

पूजा के दौरान धूप जलाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है। घर में किसी प्रकार का नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। इससे माहौल सकारात्मक और अच्छा रहता है।

बनी रहती है सुख-शांति

रोजाना पूजा के दौरान धूप जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। किसी प्रकार का आपसी मतभेद नहीं रहता है, बल्कि इससे परिवार के बीच में प्रेम बढ़ता है।

दूर होता है वास्तुदोष

अगर किसी प्रकार का घर में वास्तुदोष है, तो पूजा के समय में धूप जलाने से यह दूर होता है। जिस भी काम में बाधा आ रही थी, वह काम बनने लगते है।

मिलती है मानसिक शांति

अगर किसी कारण से आप परेशान है या मन बैचेन है, तो पूजा के दौरान धूप जलाने से मन शांत होता है और तनाव भी दूर होने लगते हैं।

मिलती है तरक्की

अगर किसी वजह से किसी काम में तरक्की नहीं मिल रही है, तो पूजा करते समय धूप जरूर जलाएं। इससे आपके सारे काम जल्दी बनने लगते हैं। इसके साथ ही लाभ भी मिलते हैं।

नहीं होती दुर्घटना

इंसान को बाहर जाते समय पूजा कर के जाना चाहिए। खासकर पूजा के दौरान धूप जलाना न भूले। इससे रास्ते में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं होती और भगवान की कृपा बनी रहती है।

पूजा में धूप जलाने से जीवन में बरकत आती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पीपल के ये उपाय करने से सारे कष्ट होंगे दूर