हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व है। इस पेड़ में सारे देवी-देवताओं का वास होता है। जिन लोगों के कुंडली में शनि की साढ़ेसाती परेशान कर रही है, तो वह पीपल के पेड़ की पूजा करने से उससे राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पीपल के ये उपाय करने से सारे कष्ट होंगे दूर-
ऐसा माना जाता है कि जिस इंसान के जीवन में कई पाप किए है तो, वह पीपल के पेड़ की सेवा जरूर करें। इससे उस इंसान को सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है और सही राह पर भी जा सकता है।
रोजाना पीपल के पेड़ की पूजा करने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही, भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त हो सकती है।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के सामने दोनों हाथ जोड़कर 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने से भगवान शिव की कृपा के साथ शनि ग्रह की शांति और अन्य ग्रहों के दोषों में कमी आती है।
पीपल के पेड़ के नीचे गुरुवार और शनिवार के दिन दीपक जलाने से शनि दोष खत्म हो जाते हैं। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सारी मनोकामना भी पूरी होती है।
शनिवार को सुबह के समय में पीपल को जल देने से बहुत लाभ मिलता है। शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल को जल चढ़ाना चाहिए। उसके बाद इसकी परिक्रमा करनी चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
पीपल के पेड़ में पूजा के दौरान कलावा बांधने से सारे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिल जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और इससे बुरी शक्तियों का नाश भी होता है।
पीपल के इन उपायों को करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM