बर्तन में एक चम्मच मक्खन को गर्म करें। अगर गर्म करने पर उसका रंग हल्का पीला हो जाए तो वह मिलावटी है।
मक्खन और नारियल के तेल को पिघलाकर फ्रिज में रख दें। अगर मक्खन और नारियल का तेल अलग-अलग परतों में जम जाएं, तो मक्खन मिलावटी है।
पिघले हुए मक्खन में आयोडीन का घोल मिलाए। अगर घोल का रंग भूरा हो जाता है, तो बटर में स्टार्च की मिलावट है।
हथेली पर मक्खन का छोटा सा हिस्सा रखें। अगर शरीर की गर्मी के कारण अपने आप पिघलने लगे तो ये शुद्ध है।