इन चीजों का सेवन कर यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को कर सकते हैं दूर


By Hemraj Yadav27, Apr 2023 04:23 PMnaidunia.com

सेब का सिरका

एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इससे यूरिन इन्फेक्शन की समस्या दूर होगी।

दही खाएं

दही में गुड बैक्टीरिया पाया जाता है। दही का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना दही के सेवन से यूरिन इन्फेक्शन में भी आराम मिलता है।

लहसुन खाएं

लहसुन में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, फास्फोरस सहित अन्य जरूरी पोषक तत्व होते है। इससे यूरिन इन्फेक्शन की समस्या दूर होती है।

पानी खूब पिएं

शरीर में मौजूद टॉक्सिन, पथरी और यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। रोजाना कम से कम तीन लीटर पानी पीना चाहिए।

आंवले का सेवन

आंवले में विटामिन सी मौजूद होता है, जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। इसके अलावा आंवला कई अन्य गुणों से भी भरपूर होता है, जिससे यूरिन इंफेक्शन की परेशानी कम होती है।

धनिया के बीज

दस ग्राम धनिया के बीज रातभर पानी में भिगो कर रख दें। सुबह धनिए को ठंडाई की तरह पीसकर छान लें। अब इसमें थोड़ी मिश्री मिक्स करें और पी जाएं।

साफ-सफाई

यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए साफ-सफाई रखना जरूरी है। इसके लिए साफ टायलेट का ही इस्तेमाल करें। इससे संक्रमण नहीं होगा।

ये लोग भूलकर भी नहीं खाएं भिंडी, हो सकता है नुकसान