दूध पीना नहीं पसंद तो हड्डियां मजबूत करने के लिए खाएं ये चीजें


By Sahil14, Aug 2023 09:38 AMnaidunia.com

कमजोर हड्डियां

बिगड़ते लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से हड्डियों का कमजोर होना आम बात है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए डाइट में कुछ बदलाव करने जरूरी है।

दूध

दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। हालांकि, कुछ लोगों को दूध पीना अच्छा नहीं लगता है।

बीन्स और दाल

अगर आपको दूध पीना अच्छा नहीं लगता है तो आप बीन्स और दाल का सेवन कर सकते हैं। बीन्स और दाल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

टोफू

शाकाहारी लोगों के लिए टोफू खाना अच्छा ऑप्शन है। इसका सेवन करने से आपको कैल्शियम की कमी भी नहीं होगी।

सोया मिल्क

सोया मिल्क भी लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसे विटामिन डी और प्रोटीन का बेस्ट स्रोत माना जाता है। इसका सेवन करने से आपको हड्डियों की कमजोरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दही

ज्यादातर डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। दही का सेवन करने से भी आपकी कैल्शियम की आवश्यकता पूरी हो जाएगी।

बीज

बीज को न्यूट्रिशन का पावर हाउस कहा जाता है। चिया के बीच, अजवाइन में फैटी एसिड और प्रोटीन होते हैं, जिनकी मदद से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।

पनीर

कैल्शियम का अच्छा सोर्स पनीर को भी माना जाता है। हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए आप पनीर का सेवन भी कर सकते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खून साफ करना है तो रोज पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स