हड्डियों का मजबूत रहना बेहद जरूरी होता हैं। एक उम्र के बाद जब हड्डियां साथ देना बंद कर देती हैं तो व्यक्ति को रोजमर्रा की दैनिक क्रिया में भी परेशानी आने लगती है।
हड्डियों की मजबूत के लिए कैल्शियम का शरीर में सही मात्रा में होना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे दूध के अलावा किन चीजों में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
बादाम की गिनती सबसे हाई न्यूट्रिएंट्स पोषक तत्वों में होती है। बादाम का स्नैक के रूप में सेवन करने से भी कैल्शियम बढ़ता है। एक मुट्ठी बादाम (लगभग 25 पीस) में करीब 75 मिलीग्राम के आसपास कैल्शियम होता है।
100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 277 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। सोयाबीन भी शरीर में कैल्शियम की मात्रा को संतुलित करने में बेहद लाभकारी माना जाता है।
कैल्शियम की जरूरतों को पूरा करने में टोफू भी एक सक्षण खाद्य पदार्थ माना जाता है। 100 ग्राम टोफू में लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इस आप सब्जी में फ्राई करके, ग्रिल करके और स्मूदी में मिलाकर भी खा सकते है।
कैल्शियम की जरूरतों को पूरा करने में टोफू भी एक सक्षण खाद्य पदार्थ माना जाता है। 100 ग्राम टोफू में लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इस आप सब्जी में फ्राई करके, ग्रिल करके और स्मूदी में मिलाकर भी खा सकते है।
चिया सीड्स एक हाई कैल्शियम फूड है। 10 ग्राम चिया सीड्स में लगभग 63 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ऐसे में इसके सेवन से आपकी हड्डियां भी मजबूत होंगी।
अंजीर भी अपने बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता हैं। इसमें फाइबर और पोटेशियम के साथ-साथ कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ यह अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद है।
पत्तेदार हरी सब्जियों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी बॉडी की हर प्रकार की जरूरतों को पूरा करते है। केल और पालक जैसी सब्जियों में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हैं।