हम सभी जानते हैं कि दूध, दही और पनीर को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को दूध पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए एक्सपर्ट्स दूध, दही जैसे अन्य डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने की सलाह देते हैं। दरअसल, इनमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है।
जिन लोगों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट पसंद नहीं होते हैं उनके शरीर में कैल्शियम की कमी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे लोगों को कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती है। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो कुछ अन्य कैल्शियम से भरपूर चीजों को खाना शुरू कर दें।
प्रोटीन का अच्छा स्रोत सोयाबीन को माना जाता है। इतना ही, इसमें कैल्शियम की मात्रा भी ज्यादा होती है। अगर आप सोयाबीन को डाइट में शामिल करेंगे तो शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ड्राई फ्रूट्स कैल्शियम का खजाना होते हैं। जिन लोगों को दूध, पनीर जैसी चीजों को खाना पसंद नहीं होता है उन्हें ड्राई फ्रूट्स को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए चिया सीड्स, सिसेम सीड्स का सेवन आप कर सकते हैं। दरअसल, सीड्स को कैल्शियम का बेस्ट स्रोत माना जाता है।
घर के बड़े बुजुर्ग भी स्वस्थ रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए भी हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करें।
यहां हमने जाना कि दूध की जगह किन कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ