कैल्शियम से भरपूर इस रोटी को खाएं, गंभीर समस्याओं में भी कारगर


By Arbaaj13, Jul 2024 03:00 PMnaidunia.com

कैल्शियम से भरपूर चीजों को खाने से सेहत को कई बड़े लाभ होते है। खासकर हड्डियों की मजबूती के लिए के कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए इस रोटी के बारे में जानते है।

रोटी खाना

रोटी का सेवन हर व्यक्ति करता है, लेकिन आजकल लोग गेहूं की रोटी को खाते है। इसके अलावा भी कई रोटी का सेवन किया जा सकता है।

रागी की रोटी खाएं

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए गेहूं की रोटी न खाकर रागी की रोटी खाएं। रागी की रोटी पहले के लोग काफी खाया करते थे।

भरपूर पोषक

रागी की रोटी में कैल्शियम के अलावा भी पोषक तत्व पाए जाते है। इसमें विटामिन B12, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए रामबाण साबित होते है।

2 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम

रागी से बनी रोटी कैल्शियम का मुख्य सोर्स माना जाता है। 1 रागी रोटी को खाने से 2 गिलास से बराबर कैल्शियम मिलता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

कैल्शियम के अलावा रागी की रोटी में अन्य पोषक तत्व पाए जाते है, जो फायदेमंद होते है। रागी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो डायबिटीज में कारगर होता है।

पाचन रहता है ठीक

यदि कोई व्यक्ति पाचन की समस्या से जूझ रहा हो, तो उसे भी डाइट में रागी की रोटी शामिल करनी चाहिए। दरअसल, इस रोटी में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को ठीक करता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

रागी की रोटी कोलेस्ट्रॉल के मरीजो के लिए भी फायदेमंद साबित होती है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है।

रागी की रोटी में कैल्शियम प्रचुर पाया जाता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भुट्टा खाने से शरीर को होते हैं ये नुकसान