लौंग और कपूर से नजर दोष कैसे दूर करें?


By Sahil24, Jun 2024 08:00 PMnaidunia.com

नजर दोष

बुरी नजर के प्रभाव से जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। व्यक्ति के सभी कार्य बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा नजर दोष के प्रभाव से होता है।

लौंग और कपूर का उपाय

नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए लौंग और कपूर से जुड़ा उपाय करें। इसके लिए एक बर्तन या कटोरी में लौंग और कपूर को रखकर जला दें।

लौंग और कपूर को जलाएं

घर में शाम के समय लौंग और कपूर को जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने वालों के ऊपर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ता है।

घर में घुमाएं धुआं

कपूर और लौंग को जलाने के बाद इसका धुआं पूरे घर में घुमाएं। माना जाता है कि इस उपाय को अपनाने से पूरे घर का वातावरण शुद्ध होता है। 

7 लौंग और 2 कपूर की गोलियां जलाएं

अगर किसी व्यक्ति के ऊपर बुरी नजर का प्रभाव काफी ज्यादा है तो 7 लौंग और 2 कपूर की गोलियां जलाएं। इस उपाय को शाम के समय करना ज्यादा फलदायी माना जाता है।

सिर के ऊपर से घुमाएं

कपूर और लौंग को जलाने के बाद 7 बार व्यक्ति के सिर के ऊपर से घुमाएं। ऐसा करने से नजर दोष का प्रभाव काफी हद तक दूर हो जाता है।

बुरी नजर का प्रभाव होगा कम

धार्मिक मान्यता के अनुसार, लौंग और कपूर को जलाने से व्यक्ति के ऊपर बुरी नजर का प्रभाव नहीं पड़ता है। बशर्ते इस उपाय को विधि-विधान से करना चाहिए।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि लौंग और कपूर जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, करें ये आसान उपाय