आपने देखा होगा कि ज्यादातर पूजा में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, कपूर का खास धार्मिक महत्व माना जाता है।
हिंदू धर्म में कपूर को शुभ और पवित्र माना जाता है। इस वजह से पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इसका महत्वपूर्ण स्थान माना गया है।
सवाल खड़ा होता है कि आखिर पूजा घर में कपूर का इस्तेमाल क्यों होता है। दरअसल, कपूर को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
कपूर जलाने से कुंडली में मौजूद कई दोष दूर होते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल भगवान की आरती के लिए नहीं करते हैं तो इसे केवल मंदिर में जलाकर रख दें।
कपूर को लेकर विज्ञान का पक्ष जानना भी जरूरी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, कपूर जलाने से बैक्टीरिया खत्म होते हैं और इंसान को प्रदूषण से राहत मिलती है।
यदि आप घर में या मंदिर के अंदर कपूर जलाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए आरती के समय कपूर जलाना भी शुभ होता है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि कपूर की सुगंध भगवान को प्रसन्न कर देती है।
कपूर से जुड़े नियमों का पालन करना भी आवश्यक होता है। व्यक्ति को भूलकर भी मिट्टी के दिए में कपूर नहीं जलाना चाहिए।