हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर किया जाता है। वास्तु शास्त्र में कपूर के उपायों का विस्तार से उल्लेख मिलता है।
घर में कपूर रखना शुभ माना जाता है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि कपूर का टुकड़ा रखने के लिए घर के तीन स्थान सबसे ज्यादा उत्तम होते हैं।
पूजा घर में कपूर का 1 छोटा सा टुकड़ा जरूर रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
मंदिर में कपूर रखने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसके साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव परिवार के लोगों पर नहीं पड़ेगा।
धन लाभ के लिए पैसों की तिजोरी में भी कपूर का टुकड़ा रखा जा सकता है। इसके लिए कपूर को लाल कपड़े में लपेटकर ही रखें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तिजोरी में कपूर का छोटा सा टुकड़ा रखने से धन आगमन के मार्ग खुल जाते हैं। इसके साथ ही, आय में वृद्धि होने की संभावना बढ़ जाती है।
वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट को महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप मुख्य द्वार पर कपूर रखते हैं तो आपके जीवन में शुभ घटनाएं घटित होंगी।
मेन गेट पर कपूर रखने का सबसे बड़ा लाभ होता है कि घर के अंदर नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं। इसके अलावा, सकारात्मकता भी बढ़ती है।
यहां हमने जाना कि कपूर को घर की किन जगहों पर रखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ