नए साल में कपूर के चमत्कारी उपाय आपको कई परेशानियों से छुटकारा दिलाएंगे। आइए इन टोटकों को करने का तरीका जान लेते हैं।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए साल 2024 में कपूर का उपाय करें। इसके लिए शुक्रवार को गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें और शाम के समय इसे जलाएं।
यदि किसी भी कार्य में अचानक बाधा आ जाती है तो इसके लिए रोजाना सुबह-शाम घर में कपूर जलाएं। मान्यता के अनुसार, इससे घर का वातावरण शुद्ध हो जाएगा।
घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए कपूर असरदार है। इस उपाय को आजमाने के लिए उस जगह पर कपूर के कुछ टुकड़े रख दें, जहां वास्तु दोष है। कपूर के खत्म हो जाने के बाद फिर से वहां पर कपूर रखें।
जिन लोगों को रात के समय बुरे सपने परेशान करते हैं, उन्हें सोते समय बेडरूम में कपूर जलाना चाहिए। इस उपाय की मदद से आपको डरावने सपने नहीं आएंगे।
कुंडली में पितृ दोष की वजह से व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है। इस समस्या से बाहर निकलने के लिए तीन समय कपूर जलाएं।
नींद न आने की परेशानी का सामना करने वाले लोगों को बेडरूम में कपूर का एक टुकड़ा रखना चाहिए। इससे रात के समय आपको बगैर किसी परेशानी के अच्छी नींद आएगी।
अगर आप अपनी किस्मत चमकाना चाहते हैं तो कपूर के तेल की कुछ बूंदों को नहाने के पानी में डालकर नहाएं। ऐसा करने से आपका भाग्य खुल जाएगा।