कपूर के ये उपाय करें, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति


By Ayushi Singh11, Jan 2025 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व है और इसका प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। आइए जानते हैं कि कपूर के ये उपाय करें, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति-

शाम के समय कपूर जलाएं

नियमित रुप से शाम के समय में कपूर जलाना चाहिए। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और सुख-शांति भी बनी रहती है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

शाम के समय में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

किस दिशा में कपूर जलाएं?

कपूर को दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाने के साथ ही घी में डुबोकर जलाएं। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शत्रुओं का होता है नाश

सोमवार,शनिवार और रविवार के दिन शाम के समय मंदिर में 20 कपूर जलाते हैं तो इससे कई लाभ मिलते हैं और इससे शत्रुओं का नाश भी होता है।

वास्तु दोष होता है दूर

अगर वास्तु दोष के कारण समस्याओं का सामना करते हैं तो घर के कोनों में कपूर जलाएं । ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।

खुशियों का आगमन

रोजाना घर में कपूर जलाने से परिवार में खुशियों का आगमन होता है और इससे मानसिक शांति भी मिलती है। साथ ही, कई परेशानियों से राहत भी मिलती है।  

कपूर के ये उपाय करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

त्योहारों में व्रत क्यों रखते हैं?