कपूर से दुश्मन का नाश कैसे करें?


By Sahil01, Aug 2024 06:21 PMnaidunia.com

कपूर के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में जीवन की ज्यादातर परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कपूर के उपाय बताए गए हैं। इन्हें आजमाने से दुश्मनों से भी छुटकारा मिल सकता है।

दुश्मनों से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि दुश्मनों की वजह से भी व्यक्ति परेशानियों में पड़ जाता है। खैर, इससे बचने के लिए आप लौंग के साथ कपूर जला सकते हैं। 

मंगलवार को करें उपाय

लौंग और कपूर का उपाय करने के लिए मंगलवार का दिन उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा भी हासिल की जा सकती है।

5 लौंग के साथ जलाएं कपूर

हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन 5 लौंग के साथ 1 कपूर जलाएं। इसे बजरंगबली की आरती के दौरान जलाने से जल्दी फल मिल सकता है।

हनुमान जी की करें पूजा

मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करें। इसके बाद लौंग और कपूर जलाकर बजरंगबली की पूजा करें। इससे हनुमान जी आपके ऊपर कृपा बरसा सकते हैं।

राख को माथे पर लगाएं

कपूर और लौंग जलाने के बाद बचने वाली राख को माथे पर लगाएं। आप चाहे तो राख को तिलक के तौर पर भी लगा सकते हैं।

दुश्मन नहीं करेंगे परेशान

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को अपनाने के बाद दुश्मन आपको परेशान नहीं करेंगे। इतना ही नहीं, दुश्मनों से जल्द छुटकारा भी मिल सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि कपूर को किस तरह से जलाने पर व्यक्ति को दुश्मनों से छुटकारा मिल जाता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

केतु और सूर्य के पास आने से इन राशियों की बदल सकती है किस्मत