ज्योतिष शास्त्र में कपूर के कई अचूक उपाय बताए गए हैं। घर की शांति बरकरार रखने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं।
हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर किया जाता है। माना जाता है कि घर में सुबह-शाम कपूर जलाना शुभ होता है।
घर में चल रहा कलह का माहौल शांत करना चाहते हैं तो कपूर जलाकर उसका धुआं पूरे घर में घुमाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता नष्ट होती है।
कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जब घर में नकारात्मकता बढ़ जाए तो सुबह-शाम कपूर जलाना शुरू कर दें।
घर में नियमित तौर पर कपूर जलाने से क्लेश का माहौल शांत हो जाता है। पति-पत्नी के झगड़े को शांत करने के लिए बेडरूम में कपूर जलाएं।
परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद पैदा हो रहा है तो कपूर को पूजा घर में जलाएं। इससे आपसी प्रेम बढ़ता है।
कपूर नियमों के तहत जलाने से घर में सुख-शांति बढ़ती है। इसके साथ ही, परिवार में खुशहाली हमेशा बनी रहती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
घर का क्लेश शांत करने के लिए कपूर को सही विधि के तहत जलाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ