शादीशुदा जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए कपूर के उपाय असरदार साबित हो सकते हैं। इसके लिए सही विधि से घर में कपूर जलाना होगा।
बेडरूम में सोने से पहले कपूर जलाएं। ऐसा करने से कमरे में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाएगी और पति-पत्नी के झगड़े शांत हो जाएंगे।
किसी बर्तन में कपूर के साथ 2 लौंग रखकर जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े शांत हो जाते हैं।
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए नहाने के पानी में कपूर डालकर नहाएं। इससे रिश्ते पर नकारात्मकता का असर नहीं पड़ेगा।
बेडरूम के साथ वाले बाथरूम में एक कटोरी में डालकर कपूर रख दें। दरअसल, इससे नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी और कटोरी के कपूर को समय-समय पर बदलते रहें।
भगवान विष्णु की कृपा हासिल करने के लिए गुरुवार के दिन कपूर जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से शादीशुदा जीवन में आपसी प्रेम बना रहता है।
जीवन में सुख-समृद्धि बरकरार रखना चाहते हैं तो तिजोरी में कपूर रख दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहती है।
घर के मंदिर में कपूर और घी का दीपक जलाएं। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद आपको मिलेगा और जीवन में सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहेगी।
यहां हमने जाना कि किन कपूर के किन उपायों को अपनाने से शादीशुदा जीवन में प्रेम बढ़ता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ