हिंदू मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। यही कारण है कि इस पौधे की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
धन आगमन के मार्ग खोलने के लिए तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। शास्त्रों की जानकारी रखने वाले बताते हैं कि इस उपाय को अपनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पत्तों का तोरण लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर के अंदर सकारात्मकता का प्रवेश होता है।
धन की देवी मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन तुलसी में चंदन अर्पित करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।
घर की तिजोरी में तुलसी के पत्ते रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों में बरकत होती है और धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
तुलसी के पौधे के पास रविवार के दिन कपूर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
तुलसी के पौधे में रोजाना जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा नियमित तौर पर करने से पैसों में बरकत होनी शुरू हो जाती है।
सुबह के समय तुलसी की पत्तियों का सेवन भी आप कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है।
तुलसी के उपाय अपनाकर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा सकता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ