इस दिन करें कपूर का 1 खास उपाय, पैसों से भरेगी तिजोरी


By Sahil09, Sep 2024 11:25 AMnaidunia.com

शुक्रवार को जलाएं कपूर

कपूर को किसी भी दिन जलाया जा सकता है, लेकिन शुक्रवार के दिन घर में कपूर जलाना ज्यादा शुभ माना जाता है।

शाम के समय जलाएं कपूर

कपूर को शुक्रवार की शाम घर में जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे पैसों से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

मुख्य द्वार के पास जलाएं कपूर

शुक्रवार की शाम कपूर को मुख्य द्वार के पास जलाएं। इससे घर के अंदर सकारात्मकता आएगी और नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होगा।

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन कपूर जलाने से धन की देवी का आशीर्वाद व्यक्ति को मिलता है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

शुक्रवार को घर में कपूर जलाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। माना जाता है कि ऐसा कुछ सप्ताह तक करने से पैसों में बरकत होने लगती है।

नकारात्मकता होगी नष्ट

घर की नकारात्मकता को नष्ट करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन कपूर जलाएं। इससे नेगेटिव एनर्जी घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगी।

सुख-समृद्धि बढ़ेगी

शुक्रवार को कपूर जलाने से घर के अंदर सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से व्यक्ति की तमाम मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि शुक्रवार कोकपूर जलाने के क्या लाभ होते है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फ्रिज के ऊपर ये चीजें रखने से आती है कंगाली