बर्थमार्क आमतौर पर हानिरहित होते हैं और जीवनभर बने रहते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह खतरे का संकेत भी हो सकते हैं। अगर इनमें रंग, आकार या संवेदना में बदलाव दिखे तो इसे हल्के में न लें और डॉक्टर से सलाह करें।
डॉ. वैशाली जामरे के अनुसार सामान्य बर्थमार्क हानिरहित और दर्द रहित होते हैं, लेकिन बड़े मेलानोसाइटिक नेवस या कॉग्निटम नेवी स्किन कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। ऐसे में बदलाव दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
अगर बर्थमार्क में अचानक आकार बढ़ने, रंग बदलने, खुजली, दर्द, लालिमा या जलन जैसी समस्या दिखे तो इसे नजरअंदाज न करें। ये स्किन कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं, इसलिए तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।
अगर बर्थमार्क के आसपास लगातार खुजली, रंग और आकार में अचानक बदलाव, दर्द, जलन या त्वचा पर असामान्य परिवर्तन दिखाई दें, तो यह स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।