घर की छत को हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से सजाते है। आइए जानते है घर के छत पर झंडा लगाने से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में।
घर के छत पर लोग अलग-अलग तरह की सजावट करते है। कुछ को गार्डन बनाना पसंद होता है तो कुछ को छत पर झंडा लगाना पसंद होता है।
वास्तु के अनुसार, घर की छत पर झंडा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप छत पर झंडा लगाते है तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
घर की छत पर झंडा लगाने से घर में दिव्य शक्तियों का वास होने लगता है। यह आपकी सफलता के रास्ते में आ रहे रोड़े को भी दूर करता है।
घर की छत पर झंडा लगाने से मंगल कार्यों में सफलता मिलनी शुरु हो जाती है। साथ ही, घर में धन लाभ भी होने लगता है।
झंडा लगाने से पहले वास्तु के बारे में अवश्य जानकारी ले लें। छत पर लगाने वाला झंडा नीले या काले रंग का ही होना चाहिए। यह झंडा साबुत होना चाहिए।
फटे और पुराने झंडे लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर नकारात्मकता आ सकती हैं। घर की छत पर झंडा लगाने से पहले ज्योतिष से सलाह जरूर लें।
घर की छत पर लगाने वाले झंडे का रंग हल्का होना चाहिए। इस पर शुभ चिन्ह जैसे ॐ या स्वास्तिक का निशान होना चाहिए।