सांपों का अड्डा माना जाता है यह खूबसूरत पौधा


By Ram Janam Chauhan10, Apr 2025 02:17 PMnaidunia.com

घर और बगीचों में पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अगर आप यह पौधा लगाते हैं, तो इससे आपके घर में सांप आकर्षित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-

भूलकर ना लगाएं यह पौधा

यह पौधा दिखने में खूबसूरत होता है। साथ ही, घना होने के कारण सांपों के छिपने के लिए अच्छी जगह मानी जाती है। इसलिए, इस पौधे को नहीं लगाना चाहिए।

सरू का पौधा

सरू का पौधा लंबा और पतला होता है। इसलिए, इस पौधे को आमतौर पर घर के बगीचों और खेतों के किनारे लगाया जाता है।

क्यों होते हैं सांप आकर्षित

सरू का पौधा बहुत ही घना होता है, जिसके कारण इसके भीतर ठंडक और नमी बनी रहती है। इसलिए, सांप इसमें छिपना पसंद करते हैं।

गर्मियों में खतरा ज्यादा

गर्मियों के मौसम में सरू के पौधे में ठंडक होती है। जिसके कारण सांप गर्मी से बचने के लिए इसमें रहना पसंद करते हैं।

घर के पास ना लगाएं

इस पौधे को कभी भी घर के आस-पास नहीं लगाए, बल्कि इसे खेत और बगीचों में लगाना सही माना जाता है।

घर के पास लगाने के नुकसान

अगर आप इसे घर के पास लगाते हैं, तो इससे बच्चों और पालतू जानवरों को खतरा हो सकता है, क्योंकि इसमें सांप छिप सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सोते समय नस चढ़ने के कारण और उपाय