वेट लॉस जर्नी के दौरान खाना खाने के सही तरीके का ध्यान भी रखना चाहिए। धीरे-धीरे चबाकर खाने से भोजन को पचाना आसान हो जाता है।
वजन कम करना चाहते हैं तो खाने को कम से कम 32 बार चबाएं। ऐसा करने से पाचन प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है और भूख भी कम लगती है।
ज्यादातर लोग खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं, लेकिन ऐसा करने से पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ता है। इसके साथ ही, वजन भी बढ़ सकता है।
खाना चबाते समय पानी पीने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। अगर आपको पानी पीना है तो खाना खाने के पहले या बाद में ही पिएं।
पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करना चाहते हैं तो छोटे-छोटे निवाले लें और सही से चबाएं। ऐसा करने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।
जब आप खाना चबाकर खाएंगे तो पेट भरने का संकेत भी मिलेगा। ऐसे में आपको खाना खाते समय पेट भरने के संकेत का इंतजार करना होता है।
भोजन को अच्छे से चबाकर और आनंद लेकर खाएंगे तो दिमाग को संतुष्टि मिलेगी। इससे कम खाने में ही आपका पेट भर जाएगा।
खाने को 32 बार धीरे-धीरे चबाकर खाएं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस आदत को डेली रूटीन का हिस्सा बनाने से वजन तेजी से कम हो सकता है।
यहां हमने जाना कि किस तरीके से चबाकर खाना खाने से वजन कम हो सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ