आम गर्मियों में मिलने वाला एक मीठा और स्वादिष्ट फल है। लेकिन डायबिटीज के कई मरीज इसका सेवन नहीं करते हैं। आइए जानते हैं कि क्या डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं?
आम का स्वाद मीठा होता है, जिसके कारण डायबिटीज के मरीज खाने से परहेज करते हैं। कई लोगों को लगता हैं कि शुगर बढ़ सकता है।
डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं। आम में जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।
1 कप कटे आम 1.4 ग्राम प्रोटीन, 2.6 ग्राम फाइबर, 67% विटामिन C, 18% फोलेट और 25 ग्राम कार्ब्स पाया जाता है।
डायबिटीज के मरीजों को किसी भी चीज का सेवन ग्लाइसेमिक इंडेक्स पता करके खाना चाहिए। आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 से कम होता है। इसलिए, इसका सेवन सुरक्षित है।
डायबिटीज वाले आम का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा नहीं। एक दिन में डायबिटीज वालों को आधा कटोरे से ज्यादा आम नहीं खाना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को आम भी सही समय पर ही खाना चाहिए। आम खाने का सबसे सही समय नाश्ता और लंच है।