अक्सर शुगर के मरीज चीनी की जगह मिश्री का सेवन करना ज्यादा सुरक्षित माने जाते है। आइए जानते हैं कि क्या शुगर के मरीज मिश्री खा सकते हैं?
ब्लड शुगर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। शुगर के मरीज युवा से लेकर बुजुर्ग तक है। ब्लड शुगर कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि हाई शुगर के कारण शरीर पर बुरा असर पड़ता है।
ब्लड शुगर का सबसे बड़ा दुश्मन मिठास मानी जाती है। इसलिए, शुगर के मरीजों को चीनी का सेवन करने से मना भी किया जाता है। लेकिन कई लोग चीनी की जगह मिश्री का सेवन करते हैं।
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए मिश्री का सेवन नुकसानदायक होता है। हां, लेकिन चीनी के मुकाबले मिश्री को कम प्रोसेसिंग से गुजरना पड़ता है।
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए मिश्री का सेवन भी सुरक्षित नहीं होता है। इसलिए, हाई शुगर के मरीज भूलकर भी मिश्री का सेवन न करें।
ब्लड शुगर वाले लोग मिठास के लिए चीनी और मिश्री की जगह गुड़ का सेवन कर सकते है। गुड़ में मिश्री की तुलना में ज्यादा विटामिन और खनिज होते हैं।
शुगर के मरीज मिठास के लिए गुड़ का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसे भी सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। ज्यादा गुड़ खाने से शुगर बढ़ता है।
शुगर वालों के लिए मिश्री का सेवन सुरक्षित नहीं होता है। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ