क्‍या गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होता है?


By Arbaaj12, Sep 2024 01:54 PMnaidunia.com

कब्ज की समस्या काफी गंभीर मानी जाती है। इसके कारण लोगों को पेट साफ करने में परेशानी होती है। इसके साथ ही, पेट में दर्द भी होता है।

गर्म पानी

अक्सर कुछ लोग कब्ज के मरीजों को गर्म पानी पीने की सलाह देते है। आइए जानते है कि कब्ज में गर्म पानी पीना चाहिए कि नहीं?

मिल सकती है राहत

अगर आप कब्ज की समस्या से निजात पाना चाहते है, तो गर्म पानी का सेवन कर सकते है। गर्म पानी कब्ज में फायदेमंद होता है।

मल होता है नरम

जब कब्ज का मरीज गर्म पानी को पीता है, तो उसका मल नरम होता है, जिसके कारण पेट साफ करने में ज्यादा परेशानी नहीं आती है।

कब पिएं पानी?

कब्ज को दूर करने के लिए रोजाना 1 गिलास गुनगुना पानी खाली पेट पीना चाहिए, ताकि सुबह पेट साफ आसानी से हो जाए।

धीरे-धीरे होगी दूर

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रात में भी सोने से पहले गर्म पानी पिएं। ऐसा करने से कब्ज की समस्या धीरे-धीरे दूर हो सकती है।

खानपान का रखें ध्यान

केवल गर्म पानी पीने से ही कब्ज दूर नहीं होगा। इसके लिए जरूरी है कि आपका डाइट में अच्छा है। डाइट से अनहेल्दी चीजे और तली हुई चीजों को दूर करें।

गर्म पानी कब्ज से निजात दिला सकता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली 7 चीजें