डायबिटीज के मरीजों को किसी भी चीज का सेवन करने से पहले हजारों बार सोचना पड़ता है क्योंकि गलत चीज खाने से डायबिटीज का स्तर तुरंत बढ़ सकता है।
ब्लड शुगर का हाई और लो होना दोनों ही मरीज के लिए खतरनाक माना जाता है। इसलिए, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।
गर्मी का मौसम आते ही लोगों के घरों में तरबूज आना शुरू होता है। शरीर में पानी की कमी को तरबूज आसानी से पूरा करता है।
शरीर में पानी की कमी तो तरबूज से पूरी होती है, लेकिन क्या डायबिटीज के रोगियों के लिए तरबूज का खाना फायदेमंद हो सकता है?
अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो आसानी से तरबूज का सेवन करें, इससे आपको नुकसान नहीं होगा। तरबूज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
तरबूज का सेवन डायबिटीज के लोगों के लिए इसलिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम पाया जाता है।
अगर आप तरबूज का सेवन कर रहे है, तो ब्लड शुगर का जांच भी करते रहे और इसके साथ ही ज्यादा तरबूज खाने से परहेज करें।
तरबूज का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ