अक्सर कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्या होती है जिसकी वजह से सुबह पेट साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। पेट साफ न होने पर सिरदर्द और पेट दर्द होने लगाता है।
पेट साफ करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते है, लेकिन त्रिफला खाकर भी पेट को बिल्कुल अच्छे से साफ किया जा सकता है।
पेट साफ करने के लिए त्रिफला का सेवन रात में करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कैसे इसका सेवन करने से पेट साफ होता है।
त्रिफला का सेवन करने के लिए 1 गिलास हल्का गर्म पानी लें उसके बाद उसमें 1 चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाएं और फिर उसका सेवन करें।
रात में त्रिफला का सेवन करने से पहले टाइम का ध्यान रखें। इसका सेवन भोजन करने के 40 मिनट बाद करें। रात को ज्यादा समय तक जागने से परहेज करें।
यदि आप इस तरीके से रोजाना त्रिफला का सेवन करते है, तो सुबह तक बिल्कुल पेट साफ हो जाएगा। इसके साथ ही पेट की गंदगी भी निकल जाएगी।
कुछ लोगों की रात में ठंडा पानी पीने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ठंडा पानी पीने से गैस बनती है।
रात में त्रिफला का पूर्ण पानी में मिलाकर पीने से पेट साफ होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ