सर्दियों का मौसम आ चुका है और कई लोग इस मौसम में सर्दी-जुकाम के शिकार हो रहे हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपकी छोटी-सी लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है।
कफ एक तरह की बलगम होती है, जो आपके गर्दन, फेफड़े और नाक में जमा हो जाती है। इससे सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सर्दी-जुकाम में अगर आप ज्यादा मीठा खाते हैं, तो ये आपके गले में सूजन की समस्या को बढ़ सकती है। इसलिए सर्दी-जुकाम में ज्यादा मीठा ना खाएं।
अगर आप सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो चीनी, घी और दूध से बनी चीजों का सेवन कम करें। हालांकि ये सभी चीजें कफ को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
कफ की समस्या होने पर मीठी चीजों का कम से कम सेवन करें। ऐसे में अगर आपको मीठा खाने का मन करता है, तो कम मिठास वाले फल खा सकते हैं।
अगर आपके शरीर में कफ बढ़ गया है, तो गले में खराश, खांसी, या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। ऐसा होने पर डॉक्टर से जल्द संपर्क करें।
कफ की समस्या को कम करने के लिए आप बैलेंस्ड डाइट ले सकते हैं, ध्यान रहे ताजे और गर्म भोजन का सेवन करें।
कफ सिर्फ चीनी, घी और दूध के अलावा जंक फूड्स से भी बढ़ता है क्योंकि, इसमें इस्तेमाल होने वाला तेल सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
जरूरत से ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से कफ की समस्या बढ़ सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com