सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने वाला दुनिया का एकमात्र खिलाड़ी! रचेगा इतिहास


By Shivansh Shekhar02, Aug 2024 06:00 PMnaidunia.com

टेस्ट का खतरनाक बल्लेबाज

मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट में एक खतरनाक खिलाड़ी है, जो टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। वह 51 शतकों को तोड़ने का दम रखता है।

सचिन के रिकॉर्ड पर खतरा

यह बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के टेस्ट टीम में 51 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने का दावेदार है। इंग्लैंड का यह बल्लेबाज सचिन के रिकॉर्ड के बेहद करीब है।

जो रूट का फॉर्म

इंग्लिश टीम के महान बल्लेबाज जो रूट इस समय प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक भी जड़ा था।

सचिन का रिकॉर्ड

भारत के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन ने अपने करियर में ODI में 18,426 रन और टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं।

शतकों की झड़ी

सचिन तेंदुलकर के नाम ODI में 49 और टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक है। वहीं, जो रूट ने 33 साल की उम्र में 32 टेस्ट शतक जमा चुके हैं।

केन-स्मिथ साथ

हीं, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ भी 32-32 शतक के साथ जो रूट के साथ हैं। लेकिन, कंसिस्टेंसी के मामले में जो रूट दोनों से आगे हैं।

विराट कोहली पीछे

विराट कोहली भी क्रिकेट के किंग कहे जाते हैं। कोहली ने फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में 32 शतक लगाए हैं। हालांकि, कोहली 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

जो रूट का टेस्ट करियर

जो रूट ने अब तक कुल इंग्लैंड के लिए 143 टेस्ट मैच खेला है। 50.11 की औसत से रूट ने 12027 रन बनाए हैं। इस दौरान 63 हाफ सेंचुरी और 32 सेंचुरी है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

T20 में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज