किडनी के मरीजों को खानपान का काफी ध्यान रखना पड़ता है। यदि गलत चीजों को खाते है, तो तुरंत ही किडनी की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में कुछ लोगों के बीच तोरई को लेकर भी कंफ्यूजन रहती है।
इसकी सब्जी का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है। लेकिन, कई लोगों को कंफ्यूजन होता है कि किडनी की समस्या में खाएं या नहीं?
अगर आप किडनी की समस्या से जूझ रहे है और तोरई खाने की सोच रहे है, तो खा सकते है। तोरई की सब्जी किडनी में नुकसानदायक नहीं होती है।
तोरई की सब्जी का सेवन किडनी की समस्या में फायदेमंद माना जाता है। इसकी सब्जी खाने से किडनी की समस्या बढ़ती नहीं है।
तोरई का सेवन किडनी के मरीजों के लिए इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कम पोटैशियम पाया जाता है। हाई पोटैशियम की वजह से किडनी का फिल्टर खराब होने की संभावना होती है।
किडनी की समस्या में उच्च फाइबर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में तोरई फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर पाया जाता है।
तोरई का सीमित मात्रा में सेवन करने से खून भी साफ होता है। इसका सेवन गंदे खून को शरीर से बाहर करने में मददगार होता है।