शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए कई चीजों का सेवन किया जाता है। ऐसे में कुछ लोग मोरिंगा पाउडर की भी मदद लेते है। लेकिन, इसका सेवन शरीर को अन्य फायदे भी दिला सकता है।
तत्व मोरिंगा पाउडर में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम, आयरन, अमीनो एसिड, मैग्नीशियम, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है।
मोरिंगा पाउडर का सेवन हार्ट के लिए बेहतर माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो हार्ट को दुरुस्त रखता है।
अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या है, तो भी मोरिंगा पाउडर का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को ठीक करता है।
अगर आप मोटापे से परेशान है, तो डाइट में मोरिंगा पाउडर जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, इसमें उच्च फाइबर पाया जाता है, जो वजन को बढ़ने नहीं देता है।
मोरिंगा पाउडर त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई पाया जाता है।
1 गिलास उबाले पानी में आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर और सेंधा नमक डालकर मिलाएं। पानी जब गुनगुना हो जाए, तो पिएं।