क्या लगातार 3 हार के बाद आसान होगा MI के लिए कमबैक?


By Prakhar Pandey02, Apr 2024 11:47 AMnaidunia.com

एमआई की हार

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 अच्छा घटित नहीं हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने 1 अप्रैल 2024 को खेले गए मुकाबले में एमआई को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती सभी तीनों मुकाबले हार चुकी है। धीरे-धीरे ही सही एमआई के लिए आप प्लेऑफ की राह आसान नहीं दिखाई देती है।

फैंस की उम्मीदें

राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 विकेट से हारने के मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे चली गई है। मुंबई इंडियंस को यह हार उसके होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में मिली है। इस हार से फैंस की उम्मीदें को भी झटका लगा है।

प्वाइंट्स टेबल

मुंबई इंडियंस को हराने वाली राजस्थान इस समय प्वाइंट्स टेबल के शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं एमआई इस समय 10वें पायदान पर है।

बचे हुए मैच

आईपीएल 2024 में हर टीम 14-14 मैच खेलने वाली है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के पास अब भी कमबैक का मौका जरूर है। मुंबई इंडियंस में 14 में से अपने शुरुआती तीन मैच हार चुकी है। आने वाले मैचों में एमआई के लिए करो या मरो की स्थिति रहने वाली है।

लीडरशिप चेंज

2024 आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या को भी ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। साथ ही, पब्लिक प्रेशर खिलाड़ियों पर भी पड़ रहा है।

पहले भी किया है कमबैक

यह पहली बार नहीं है जब मुंबई इंडियंस शुरुआत मैच हार रही है। ऐसा पहले भी हो चुका है, शुरुआती मैच हारने के बाद भी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है।

अगला मैच

7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाली है। ऐसे में अगर टीम यह मैच जीतती है तो प्वाइंट्स टेबल में उसकी स्थिति बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।

अगर आपको आईपीएल से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

धोनी, कोहली के क्लब में शामिल हुए अश्विन, जड़ डाली अनोखी डबल सेंचुरी