ऐसा माना जाता है कि पलाश में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। इस पेड़ को घर में लगाने से जीवन में कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि क्या पलाश के पेड़ को घर में लगा सकते हैं-
वास्तु शास्त्र के अनुसार पलाश के पेड़ को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली का आगमन होता है।
पलाश के पेड़ को घर में लगाने से माता लक्ष्मी का वास होता है और परिवार के लोगों पर कृपा बनी रहती है।
अगर जीवन में धन से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो पलाश के पेड़ को घर में लगाएं। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
पलाश के पेड़ को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
पलाश के पेड़ को घर में लगाने से शांति का माहौल बना रहता है और वातावरण भी शुद्ध होता है।
अगर जीवन में लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे है, तो घर में पलाश के पेड़ को लगाने से सारी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
पलाश के पेड़ को घर में लगा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM