कजरी तीज पर करें ये उपाय, जीवन होगा खुशहाल


By Ayushi Singh20, Aug 2024 11:51 AMnaidunia.com

कजरी तीज सुहागिन महिलाओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है और पति की लंबी आयु की कामना करती है। आइए जानते हैं कि कजरी तीज पर करें ये उपाय, जीवन होगा खुशहाल-

रोटी का उपाय

ऐसा माना जाता है कि कजरी तीज पर हल्दी लगी रोटी और गुड़ वाली रोटी गाय को खिलाने से जीवन में सुख-शांति आती है।

दान का उपाय

कजरी तीज के दिन गरीबों में खाने की चीजों का दान करना चाहिए। इससे जीवन की सारी समस्याएं दूर होती है।

दीपक का उपाय

अगर किसी कारण से विवाह में देरी हो रही है, तो शाम के समय में भगवान शिव के सामने 10 दीपक जलाएं। इससे समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

 सोलह श्रृंगार का उपाय

अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो कजरी तीज के दिन रात में माता पार्वती के सामने सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

दूध का उपाय

इस दिन शाम के समय में पति-पत्नी को केसर वाले से दूध से शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। इससे जीवन की आर्थिक समस्या दूर होती है।

कब है कजरी तीज

इस वर्ष कजरी तीज 22 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे विधि-विधान से पूजा करती है।

कजरी तीज पर इन उपायों को करने से जीवन खुशहाल होगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बुधवार को गणेश जी की पूजा कैसे करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं?