गिलोय को आयुर्वेद में महत्वपूर्ण माना गया है। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ बुखार कम करने सहित कई बीमारियों में फायदेमंद है, लेकिन क्या गर्भवती महिलाओं को गिलोय के जूस का सेवन करना चाहिए
गर्भावस्था के दौरान सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसे में किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन करने से पहले सावधानी रखनी चाहिए।
गिलोय इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है, लेकिन प्रेग्नेंसी में इसका इस्तेमाल करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर पड़ सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं को गिलोय के जूस का सेवन करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
गिलोय के जूस का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे प्रेगनेंसी में परेशानी आ सकती है।
गर्भावस्था के दौरान गिलोय के जूस का सेवन करने से एलर्जी होने का खतरा हो सकता है। इसलिए, गिलोय का सेवन ना करें।
गर्भवती महिलाओं को इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए मौसमी फल, सब्जियां और बैलेंस्ड डाइट लेना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान गिलोय के जूस का सेवन करना चाहती हैं, तो डॉक्टर या आयुर्वेद एक्सपर्ट से इस बारे में जरूर सलाह लें।
गर्भवती महिलाओं को गिलोय का जूस पीना नुकसानदेह हो सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com