वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका का दबदबा काफी मजबूत होता दिखाई दे रहा था। अपने 5 मुकाबलों में 4 जीतकर टीम दूसरे स्थान पर है।
बीते मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को बुरी तरह उखाड़ फेंका। 129 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर टीम ने पॉइंट्स टेबल में 2 पर अपनी जगह बना ली है।
साउथ अफ्रीका की टीम ने बल्लेबाजी में अपना लोहा मनवाया है। सारे बल्लेबाजों ने किसी भी विपक्षी दलों की जमकर धुनाई की है।
इस वर्ल्ड कप में हेनरिक क्लासेन ने बल्ले से कोहराम मचा कर रख दिया है। कोई भी गेंदबाज इनके आगे टिक नहीं पा रहा है उन्होंने सबको बराबरी से पिटाई की है।
टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा शतक जमा दिया। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 174 रनों की पारी खेली।
टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा शतक जमा दिया। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 174 रनों की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी में भी का काफी शानदार प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाजों से लेकर स्पिन गेंदबाजी में भी टीम ने कहर बरपाया है।
साउथ अफ्रीका की टीम अपनी जबरदस्त प्रदर्शन के चलते वर्ल्ड कप 2023 की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम इंडिया के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चे इसी टीम के हैं।
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले यह टीम किसी के लिए भी फेवरेट नहीं थी, बड़े से बड़े क्रिकेट एक्सपर्ट ने इनकी सेमीफाइनल में पहुंचने के बारे में नहीं बोला था। लेकिन अब सब कुछ उल्टा होता दिख रहा है।