वर्ल्ड कप 2023 महाकुंभ अब मिडिल फेज में आ चुका है। इस बार भारत में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में रनों की बरसात हो रही है और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं।
टीम इंडिया के महान बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला इस बड़े टूर्नामेंट में सर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले हैं।
इस वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक अलग रंग में नजर आ रहे हैं। अपनी टीम को तेज शुरुआत देने का काम रोहित कर रहे हैं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनो ही टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जहां रोहित टीम को तेज शुरुआत देते हैं वहीं कोहली मुकाबले को खत्म करने का काम करते हैं।
इस वर्ल्ड कप मे किंग कोहली के बल्ले से 5 मैचों में 354 रन निकले हैं। उन्होंने 118 की लाजवाब औसत से इस टूर्नामेंट में रन बनाए हैं, वहीं 1 शतक भी जड़ा है।
इस वर्ल्ड कप मे किंग कोहली के बल्ले से 5 मैचों में 354 रन निकले हैं। उन्होंने 118 की लाजवाब औसत से इस टूर्नामेंट में रन बनाए हैं, वहीं 1 शतक भी जड़ा है।
कोहली के साथ-साथ कैप्टन रोहित शर्मा के बल्ले से भी रनों की बरसात हुई है। उन्होंने 5 मैचों में 62 की औसत से 311 रन बनाए हैं, वहीं 1 शतक भी जड़ा है।
रोहित शर्मा को यदि सिक्सर किंग कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है। उनके बल्ले से इस वर्ल्ड कप में अब तक 17 छक्के लगे हैं। उन्होंने कई रिकॉर्डस भी तोड़ डाले हैं।
अभी कई मुकाबले बचे हैं और कोहली और रोहित दोनो ही जबरदस्त फॉर्म में हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि कौन सबसे ज्यादा रन इस टूर्नामेंट में बनाते हैं।